अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुट दाएश ने जनता के सामने अपने ख़लीफ़ा अबूबक्र बग़दादी की बैअत को तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
अरब सूत्रों के अनुसार बग़दादी काफ़ी समय से कहीं छुपा हुआ है जिसके कारण दाएश के कमांडरों के बीच मतभेद पैदा हो गया है और दाएश के वरिष्ठ कमांडरों ने अबू बक्र बग़दादी की बैअत तोड़ने का जनता के सामने ऐलान कर दिया है। दाइश के एक वरिष्ठ कमांडर अबू अब्दुश शामी ने जनता के सामने अपनी बैअत तोड़ते हुए कहा कि हम डरपोक ख़लीफ़ा की बैअत में नहीं रहेंगे।
6 फ़रवरी 2017 - 08:14
समाचार कोड: 809770
इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुट दाएश ने जनता के सामने आधिकारिक रूप से अपने ख़लीफ़ा अबूबक्र बग़दादी की बैअत को तोड़ दिया है।